ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

युवक ने फाँसी लगाकर की आत्म हत्या मचा हडकम्प जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली उत्तर टोला में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 22 वर्षीय मुकेश यादव, पुत्र रजवंत यादव, ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स…

युवक ने  फाँसी लगाकर की  आत्म हत्या मचा हडकम्प जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली उत्तर टोला में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 22 वर्षीय मुकेश यादव, पुत्र रजवंत यादव, ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, मुकेश अपने माता-पिता के साथ घर में रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार को उसके माता-पिता बेटी के घर गए थे, जिससे वह घर पर अकेला था। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसकी भाभी ने झांककर देखा, जहां मुकेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के कारणों की सघन जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस घटना से गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।