ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज

महराजगंज :- स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, महराजगंज के परिसर में गुरुवार को 37वीं दो दिवसीय जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि …

महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज

महराजगंज :- स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, महराजगंज के परिसर में गुरुवार को 37वीं दो दिवसीय जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कनौजिया ने विशिष्ट अतिथि विद्यालय के निदेशक एवं संरक्षक डॉ. बलराम भट्ट तथा जिला विद्यालय निरीक्षक रामनगीना भारती विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य से विजय बहादुर सिंह की उपस्थिति में किया गया l

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं प्रिया यादव एवं प्रिया विश्वकर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं अंबिका द्विवेदी एवं मानसी तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मार्चपास्ट की सलामी ली।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि विधायक जयमंगल कनौजिया ने खिलाड़ियों को प्रेरणादायी संबोधन दिया तथा गुब्बारों के समूह को आसमान में उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन बालक अंडर-19 की 800 मीटर दौड़ आयोजित हुई। इसमें साधू शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवा काजी के छात्र करण ने प्रथम, जीएसवीएस इंटर कॉलेज के छात्र कपिल देव ने द्वितीय तथा आरके इंटर कॉलेज के छात्र अरविंद सहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह एवं महराजगंज के पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक दीप कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। दीप कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रधानाचार्य धनंजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल हमें सामाजिक जीवन से जोड़ते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अभिषेक पांडेय के निर्देशन में किया जा रहा है।

जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक भी प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज मौर्य ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।