ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाली युवती गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाली युवती गिरफ्तार रोहित कुमार गुप्ता जिला संवाददाता महराजगंज महराजगंज जिले के सिन्दुरिया थाना पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश…

ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाली युवती गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाली युवती गिरफ्तार

रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज

महराजगंज जिले के सिन्दुरिया थाना पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिस पर आरोप है कि वह लोगों को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अवैध धन वसूलती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती लोगों से रुपये ऐंठने के लिए इस तरह की धमकियां देती थी।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना सिन्दुरिया क्षेत्र के ग्राम परड़ी उर्फ मीरगंज निवासी सत्यदेव चौहान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जानकी पुत्री रामआशीष ने उनके भाई सूरज चौहान से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद विवाद होने पर जानकी ने सूरज चौहान और उनके रिश्तेदार अनिल चौहान के खिलाफ अपनी नाबालिग बहन से दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवा दिया।

आरोप है कि इसके बाद जानकी ने सत्यदेव चौहान और उनके बहनोई रामकेवल चौहान को भी रेप केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ितों से जेल भेजने से बचाने के नाम पर 40 हजार रुपये की अवैध वसूली की गई तथा बाद में एक-एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर लगातार धमकाया जाने लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिन्दुरिया में मुकदमा अपराध संख्या 106/2026 धारा 308 (6) एवं 317 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्ता जानकी पुत्री रामआशीष निवासी ग्राम अहिरौली टोला विशुनपुर घाट (मदरहा), थाना घुघली, जनपद महराजगंज की उम्र 24 वर्ष बताई गई है। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

पुलिस ने अभियुक्ता के पास से 5,200 रुपये नकद, पीली धातु की एक जोड़ी कान की बाली तथा एक वीवो वाई-21 मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के खिलाफ पहले से भी थाना घुघली में दुष्कर्म, पोक्सो एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित रंजन सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य, कांस्टेबल इद्रेश यादव, रामजनम यादव तथा महिला कांस्टेबल श्रुति, रुनिया, सोनम और सुस्मिता शामिल रहीं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।