ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घुघली (​महराजगंज)- जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में नामज़द आ…

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घुघली (​महराजगंज)- जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में नामज़द आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​घटना के संबंध में थाना घुघली पर दिनांक 21 जुलाई 2026 को मामला (मु०अ०सं० 165/2026, धारा 137(2) BNS) दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया और उसे फुसलाकर भगा ले गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कड़े निर्देशों के अनुपालन में और थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पीड़िता की बरामदगी और आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी थी।
​घुघली पुलिस की कड़ी मशक्कत और सटीक मुखबिरी के आधार पर 05 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद करते हुए आरोपी को धर दबोचा। ​मामले की संवेदनशीलता और पीड़िता के बयानों/साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 65(1), 87 BNS एवं 5(L)/6 पोक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाईं। विधिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया है।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त अशहद अली उर्फ अरसद(22 वर्ष) (पुत्र हमीद अली)
​ग्राम बैजनाथपुर उर्फ चरका, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज का निवासी है।

​अपराधियों पर नकेल कसने और पीड़िता को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली थाना घुघली की इस टीम की सराहना की जा रही है।
◆ ​उ०नि० सभाजीत सिंह (थाना घुघली, जनपद महराजगंज)
◆ ​कांस्टेबल अमित कुमार यादव (थाना घुघली, जनपद महराजगंज)
◆ ​महिला हेड/रिज़र्व कांस्टेबल गुलिया (थाना घुघली, जनपद महराजगंज ) ​

इस सम्बंध में घुघली पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के कानून-व्यवस्था में विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की यह तत्परता स्पष्ट संदेश देती है कि महिलाओं व नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।