ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

धमकी से सहमे SBI कैशियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत FIR दर्ज, 3 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महराजगंज :- सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में भारतीय स्टेट बैंक के 50 वर्षीय कैशियर रामाश्रय प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि फोन पर मिली जान से मारने की धमकी …

धमकी से सहमे SBI कैशियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत FIR दर्ज, 3 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महराजगंज :- सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में भारतीय स्टेट बैंक के 50 वर्षीय कैशियर रामाश्रय प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि फोन पर मिली जान से मारने की धमकी और मानसिक उत्पीड़न के कारण लगे गहरे सदमे से उनकी जान गई है। ​मृतक की पत्नी कुसुम देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रिजवान समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार, आरोपी रिजवान ने फोन कर कैशियर के साथ अभद्रता की, गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने बताया कि फोन आने के बाद से ही रामाश्रय प्रसाद गहरे तनाव में आ गए थे। इसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
​और गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सिंदुरिया थाना पुलिस ने मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है।धमकी वाले फोन कॉल, ऑडियो रिकॉर्डिंग और समय की पुष्टि के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों, ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली जा रही है।

इस मामले में थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों मे से दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है । इस मामले में तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फोन कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।