ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

निचलौल थाना परिसर में एक 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत रविवार को निचलौल थाना परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल परिस…

निचलौल थाना परिसर में एक 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत रविवार को निचलौल थाना परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल परिसर को हरा-भरा बनाना था, बल्कि जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी था।

माँ के सम्मान में लगाए पौधे :- वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत निचलौल थाना प्रभारी अंकित सिंह ने पौधा लगाकर की। इस अवसर पर उन्होंने संदेश दिया कि माँ हमारे जीवन की पहली गुरु हैं और प्रकृति हमारी दूसरी माँ है। उन्होंने उपस्थित लोगों और पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का जिम्मा उठाएं।

थाना प्रभारी के साथ ही पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। पुलिसकर्मियों ने न केवल पौधों को रोपित किया, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अंकित सिंह ने इस अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा :-

"‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह मातृत्व के सम्मान, पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है।"

स्थानीय लोगों ने की सराहना :-
थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। कई नागरिकों ने इस नेक पहल में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का भरोसा दिलाया। पुलिस और जनता की इस सामूहिक भागीदारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक मजबूत संदेश दिया है।

महराजगंज संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।