ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

घुघली, महाराजगंज :- घुघली रेलवे ढाला पर चल रहे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। रेलवे के दिशा-निर्देशों और स्थानीय रेलवे अधिकारियों के आह्वान पर बुधवा…

घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

घुघली, महाराजगंज :- घुघली रेलवे ढाला पर चल रहे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। रेलवे के दिशा-निर्देशों और स्थानीय रेलवे अधिकारियों के आह्वान पर बुधवार को घुघली क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। घुघली थाने के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंकुर गौतम ने रेलवे ढाला पहुंचकर चल रहे कार्यों और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।

विकास कार्यों में आ रही बाधा
रेलवे ढाला पर विनिर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस कार्य को सुगमता से पूरा करने के लिए रेलवे और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अधिकांश दुकानदारों ने सहयोग करते हुए अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा से पीछे कर लिया है, हालांकि कुछ दुकानें अब भी मार्ग और निर्माण कार्य में बाधा बनी हुई हैं।

मौके पर पहुंचे सीओ अंकुर गौतम ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ ने दुकानदारों को समय रहते स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया है, ताकि प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।

पूरा अभियान रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से चलाया जा रहा है। अधिकारियों का साफ कहना है कि घुघली के विकास और जनहित से जुड़े इस रेलवे निर्माण कार्य को समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए अतिक्रमण का पूरी तरह साफ होना अनिवार्य है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।