शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति
महराजगंज। नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं की संवाद बैठक आयोजित हुई। बैठक मे…

महराजगंज। नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं की संवाद बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की समीक्षा की गई तथा भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिलेव्यापी रणनीति तैयार की गई।
प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों तथा हितों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी के पक्ष में प्रभावी जनसंपर्क करने, शिक्षकों से संवाद स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशी के विचारों को उन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए संगठन की एकजुटता, समन्वय और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
बैठक में पूरे जिले की चुनावी योजना एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई। संपर्क टोलियों और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की जानकारी लेते हुए प्रभारी मंत्री ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं से संवाद कर जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए गए।
इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय, जिला महामंत्री राजेश यादव एवं बबलू यादव, प्रभाकर दुबे, अश्वनी सिंह उर्फ माधुरी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शांतिशरण मिश्र, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला जिला मंत्री बैजनाथ पटेल तथा पूर्व प्रमुख एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र खरवार निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष और सुहेलदेव पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदुमन शर्मा सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।