सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
घुघली (महराजगंज) घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खंडी चौराहा स्थित पुरैना-निचलौल मार्ग पर सब्जी बाजार के सामने शाम आठ बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय अधेड़…
घुघली (महराजगंज) घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खंडी चौराहा स्थित पुरैना-निचलौल मार्ग पर सब्जी बाजार के सामने शाम आठ बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, अहिरौली ग्राम निवासी बदरी गौड़ (65 वर्ष) पुत्र धनुखी गौड़ पुरैना खंडी चौराहा पर किसी काम से आए थे। इसी दौरान पुरैना-निचलौल मार्ग पर सब्जी बाजार के समीप एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बदरी गौड़ सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची घुघली थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।