आनंद लोक हॉस्पिटल में अंग चोरी का आरोप अभिषेक मद्धेशिया की मौत के बाद न्याय की गुहार, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
गोरखपुर आनंद लोक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अभिषेक मद्धेशिया की दर्दनाक मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डॉ. आनंद अग्रवाल पर घोर लापरवाही और इलाज के दौरान शरीर से अंग चोरी करने जैसे बेहद ग…

गोरखपुर आनंद लोक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अभिषेक मद्धेशिया की दर्दनाक मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डॉ. आनंद अग्रवाल पर घोर लापरवाही और इलाज के दौरान शरीर से अंग चोरी करने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
परिजनों का आरोप है कि डॉ. आनंद अग्रवाल की लापरवाही के कारण ही उनके बेटे की जान गई है। वे इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आनंद लोक हॉस्पिटल को सीज करने की मांग पर अड़े हुए हैं। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, वे चुप नहीं बैठेंगे।
अभिषेक की याद में श्रद्धांजलि सभा:-
स्वर्गीय अभिषेक मद्धेशिया की आत्मा की शांति और इस मामले में न्याय की मांग को लेकर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
श्रद्धांजलि सभा का विवरण :-
◆ दिनांक: 10 मई 2026 रविवार
◆ समय: सुबह 11:00 बजे
◆ स्थान: राजमहल रिजॉर्ट, मेन रोड, पुरानी भैंस बाजार के पास, पीपीगंज, गोरखपुर
इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से पीड़ित परिवार, समाज के लोगों और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर आकर्षित कर समाज को एक संदेश देना चाहते है कि भ्रष्टाचार चरण सिमा पर है। अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होगी आयोजकों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस सभा में शामिल हों और अभिषेक मद्धेशिया को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में परिवार का साथ दें।
प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश देगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।