ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सनसनीखेज: स्कूल के खेल मैदान पर 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

गोरखपुर/पिपराइच। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार दोपहर को 11वीं कक्षा के एक छात्र की दिनदहाड़े गोली म…

सनसनीखेज: स्कूल के खेल मैदान पर 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

गोरखपुर/पिपराइच। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार दोपहर को 11वीं कक्षा के एक छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है और स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है।

मैदान में दोस्तों के साथ खड़ा था छात्र

मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय सुधीर भारती (भोला) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे सुधीर स्कूल के खेल मैदान में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे। हमलावरों ने सुधीर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सुधीर के गर्दन को चीरती हुई निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

सोशल मीडिया विवाद बनी हत्या की वजह?

शुरुआती जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे व्हाट्सएप स्टेटस (WhatsApp Status) पर की गई अभद्र टिप्पणी और आपसी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे शांत कराने के लिए पंचायत भी हुई थी। लेकिन रंजिश की आग ठंडी नहीं हुई और आरोपियों ने स्कूल परिसर के भीतर ही इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

भारी पुलिस बल तैनात, गुस्साए परिजनों का हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण और छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर पर पथराव किया और जमकर हंगामा किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

मुख्य संपादक की अपील

GV News के मुख्य संपादक सुशील मद्धेशिया ने इस घटना पर दुख जताते हुए क्षेत्र के युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि "शिक्षण संस्थान में ऐसी हिंसक घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।"

https://www.youtube.com/watch?v=zUPT-mmjx74

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।