ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

शराब पीने के लिए गिलास को लेकर दो युवकों में विवाद, चली गोली एक घायल, आरोपित अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

शराब पीने के लिए गिलास को लेकर दो युवकों में विवाद, चली गोली एक घायल, आरोपित अवैध असलहे के साथ गिरफ्ता महराजगंज शराब पीने के लिए गिलास को लेकर दो युवकों में विवाद, चली गोली एक घायल, आरोपित अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार श्या…

शराब पीने के लिए गिलास को लेकर दो युवकों में विवाद, चली गोली एक घायल, आरोपित अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

शराब पीने के लिए गिलास को लेकर दो युवकों में विवाद, चली गोली एक घायल, आरोपित अवैध असलहे के साथ गिरफ्ता

महराजगंज
शराब पीने के लिए गिलास को लेकर दो युवकों में विवाद, चली गोली एक घायल, आरोपित अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सभा महुआवा महूई में शराब पीने के गिलास व पानी को लेकर दो युवकों में विवाद एक युवक घायल, घायल युवक के वाएं हाथ में लगी गोली मेडिकल कालेज में भर्ती, जहां उपचार चल रहा है। श्यामदेउरवा पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कुछ घण्टे में गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुअवा महुई निवासी महेंद्र गौड़ मंगलवार रात लगभग 11.30 बजे अपने घर पर सोए हूए थे। उसी समय परसिया इंदरपुर निवासी अजित सिंह अपनी स्कूटी लेकर महेंद्र के घर पहुंचे गए और शराब पीने के लिए गिलास व पानी की मांग करने लगे।

अजित के इस फरमाइस से नाराज महेंद्र ने गिलास और पानी देने से मना कर दिया। जिसके बाद अजीत सिंह आक्रोशित हो गया और अपशब्द बोलते हुए धमकी देने लगा। जिसका विरोध महेंद्र ने किया तो दोनों में विवाद होने लगा जिससे अजित को सर में चोट लग गया।

इसके बाद बताया जा रहा हैं कि आक्रोशित अजीत ने अपने स्कूटी में रखे अवैध तमंचा से महेंद्र के ऊपर गोली चला दिया जो महेंद्र के बाएं हाथ में लगी है। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायल महेन्द्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए। जहाँ ईलाज चल रहा हैं।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल युवक की बहन की तहरीर पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।