घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ हंटर, दो ट्रक सीज
घुघली,महराजगंज - जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस का कड़ा शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना घुघली पुलिस और ए.आर.टी.ओ. की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से ओव…
घुघली,महराजगंज - जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस का कड़ा शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना घुघली पुलिस और ए.आर.टी.ओ. की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से ओवरलोड सफेद बालू ले जा रहे दो भारी ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया है।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक, शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जिले में अपराध, अपराधियों और अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के कुशल पर्यवेक्षण में यह कामयाबी हासिल हुई।
बताते चले की ए.आर.टी.ओ. प्रभारी मनोज सिंह और घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आज ग्राम बेलवाटीकर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो ट्रक आते दिखे, जिन्हें रोककर जांच की गई तो दोनों पर अत्यधिक मात्रा में ओवरलोड सफेद बालू लदा हुआ था।
जब चालकों से बालू के परिवहन से संबंधित वैध कागजात या रॉयल्टी की मांग की गई, तो वे कोई भी पुष्टीकारक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को धारा 207 एमवी एक्ट (MV Act) के तहत सीज कर सुरक्षा के लिहाज से थाना परिसर में खड़ा करवा दिया।
📢 पकड़े गए वाहनों और चालको का विवरण।
(1 .) UP 57 BT 8508 फूलबदन गुप्ता ग्राम भेड़ी जंगल बरवा रतनापुर, थाना खड्डा, कुशीनगर
(2.) UP 41 AT 2700 नीतीश कुमार यादव ग्राम राघव नगर, थाना कोतवाली,देवरिया
📢 इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में निम्नलिखित अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे :-
(1) - अंकुर गौतम (क्षेत्राधिकारी सदर, महराजगंज)
(2) - मनोज सिंह (प्रभारी ए.आर.टी.ओ., महराजगंज)
(3) - थानाध्यक्ष सूरज कुमार (थाना घुघली, महराजगंज)
(4) - हे0का0 सत्यपाल यादव (थाना घुघली)
(5) - का0 रतन जायसवाल (थाना घुघली)
(6) - का0 उज्जवल दीक्षित (थाना घुघली)
ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।