ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सड़क सुरक्षा अभियान: महराजगंज पुलिस ने 'स्पीड राडार गन' से मापी वाहनों की गति, नियम तोड़ने वालों पर तगड़ा एक्शन

घुघली,​महराजगंज :- सड़कों पर तेज़ रफ़्तार से दौड़ने वाले और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में सड़क हादसों पर लगाम लगान…

घुघली,​महराजगंज :- सड़कों पर तेज़ रफ़्तार से दौड़ने वाले और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 'स्पीड गन' की मदद से बेकाबू रफ़्तार से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
​थाना घुघली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न चिन्हित और संवेदनशील स्थानों पर ZFD कार्यक्रम के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस और थाना प्रभारी घुघली सूरज कुमार व पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ ज़मीन पर उतरे। ​सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए टीम ने आधुनिक स्पीड राडार गन का इस्तेमाल किया।

हाईवे और चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर छिपे डेंजर ज़ोन में जैसे ही किसी वाहन चालक ने तय सीमा से अधिक गति से गाड़ी दौड़ाई, राडार गन ने तुरंत उसकी रफ़्तार को कैद कर लिया।
​नियम विरुद्ध और अत्यधिक तेज़ गति से वाहन चलाते पाए गए चालकों को मौके पर ही रोका गया। ​यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त विधिक व चालानी कार्रवाई की गई। ​पुलिस ने आम जनमानस से अपील भी की, रफ़्तार का रोमांच, ज़िंदगी का अंत न बने। पुलिस का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित उनके घर पहुंचाना है। यातायात नियमों का पालन करें और गति सीमा में ही वाहन चलाएं।"

​स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग का यह ZFD कार्यक्रम मुख्य रूप से सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं और असमय जाने वाली जिंदगियों को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। इस सम्बंध में पुलिसअधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि, आने वाले दिनों में भी यह चेकिंग अभियान जिले के अलग-अलग क्रिटिकल जगहों पर लगातार जारी रहेगा और नियमो को तोड़ने वाले के खिलाफ़ सख़्त कार्यवाही किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।