सिसवा बाजार के दिवंगत युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के घर पहुँचे डीएम व एसपी, परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त हर संभव मदद का दिया आश्वासन
सिसवा बाजार,महराजगंज :- लखनऊ में असमय काल के गाल में समाए सिसवा बाजार के होनहार युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन से पूरा क्षेत्र मर्माहत है। इस बेहद दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को संवेदना देने के लिए जनपद के दोनों आला …
सिसवा बाजार,महराजगंज :- लखनऊ में असमय काल के गाल में समाए सिसवा बाजार के होनहार युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन से पूरा क्षेत्र मर्माहत है। इस बेहद दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को संवेदना देने के लिए जनपद के दोनों आला अधिकारी उनके द्वार पहुँचे। गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सिसवा बाजार स्थित दिवंगत वैज्ञानिक के पैतृक आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। डीएम और एसपी ने शोकाकुल परिजनों के पास बैठकर उन्हें सांत्वना दी और ढाँढस बँधाया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा
"एक होनहार युवा वैज्ञानिक का इस तरह चले जाना समाज और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस विकट घड़ी में प्रशासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी स्तर पर अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा।
शासन-प्रशासन की ओर से परिवार को जो भी आवश्यक और हरसंभव मदद की आवश्यकता होगी, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इस दौरान सिसवा बाजार के स्थानीय संभ्रांत नागरिक और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा, जिन्होंने नम आँखों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह संवेदनशील पहल दर्शाती है कि जिला प्रशासन केवल व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट के समय अपने नागरिकों के साथ संवेदनशीलता से खड़ा होने की जिम्मेदारी भी बखूबी समझता है।
ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।