बलरामपुर में एक्शन, गोरखपुर में 'मौन' – आखिर कब जगेगा स्वास्थ्य विभाग
बलरामपुर में एक्शन, गोरखपुर में 'मौन' – आखिर कब जगेगा स्वास्थ्य विभाग गोरखपुर चिकित्सा जगत को 'धरती का भगवान' कहा जाता है, लेकिन जब वही रक्षक अपनी लापरवाही से किसी की जान ले ले, तो सवाल उठना लाजमी है। गोरखपुर के आनंदलोक…

बलरामपुर में एक्शन, गोरखपुर में 'मौन' – आखिर कब जगेगा स्वास्थ्य विभाग
गोरखपुर चिकित्सा जगत को 'धरती का भगवान' कहा जाता है, लेकिन जब वही रक्षक अपनी लापरवाही से किसी की जान ले ले, तो सवाल उठना लाजमी है। गोरखपुर के आनंदलोक हॉस्पिटल में बीते 01 अप्रैल को हुई अभिषेक मद्धेशिया की मृत्यु ने स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लापरवाही का पुख्ता सबूत, फिर भी कार्रवाई में देरी अभिषेक की मृत्यु के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले में डॉक्टर की बड़ी चूक का खुलासा कर दिया है।रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में गाज पट्टी छोड़ दी गई थी, जो बाद में उसकी दर्दनाक मौत का कारण बनी। घटना को लगभग 35 दिन से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय से अब तक कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।
बलरामपुर बनाम गोरखपुर एक ही अपराध, दो अलग अलग रवैये क्यों
हाल ही में बलरामपुर के CMO ने पेट में गाज स्पंज छूटने जैसी ही एक लापरवाही की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अस्पताल को सीज कर दिया गया। बलरामपुर प्रशासन की इस सक्रियता ने एक मिसाल पेश की है।
वहीं दूसरी तरफ, गोरखपुर में पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। जाँच रिपोर्ट में देरी और अस्पताल पर कार्रवाई न होना, प्रशासन की मंशा पर संदेह पैदा करता है।
पीड़ित परिवार का सवाल: क्या हमें न्याय मिलेगा मृतक अभिषेक मद्धेशिया के परिजनों का आरोप है कि साक्ष्यों के मौजूद होने के बावजूद अस्पताल को अब तक सील नहीं किया गया है। परिवार का कहना है
"जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लापरवाही साफ है, तो फिर अस्पताल को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है। क्या एक गरीब परिवार को न्याय के लिए ऐसे ही सालों तक भटकना पड़ेगा ।
बलरामपुर की घटना से सीख लेते हुए गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग को तत्काल प्रभाव से आनंदलोक हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन को यह समझना होगा कि ऐसी लापरवाही में देरी करना न केवल अपराधी को बचाना है, बल्कि भविष्य में होने वाली ऐसी और घटनाओं को न्योता देना भी है।
अब देखना यह है कि गोरखपुर के CMO साहब कब कुंभकर्णी नींद से जागते हैं और अभिषेक मद्धेशिया के परिवार को न्याय दिलाते हैं।
फ़ॉलो करें:





टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।