ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार बर्दाश्त नहीं पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ घुघली में एकजुट हुए कलमकार

घुघली महराजगंज :- समाज को आईना दिखाने वाले पत्रकारों का उत्पीड़न अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी हुंकार और एकजुटता के साथ बुधवार को घुघली ब्लॉक सभागार में स्थानीय पत्रकारों की एक अहम बैठक संपन्न हुई। दोप…

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार बर्दाश्त नहीं पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ घुघली में एकजुट हुए कलमकार

घुघली महराजगंज :- समाज को आईना दिखाने वाले पत्रकारों का उत्पीड़न अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी हुंकार और एकजुटता के साथ बुधवार को घुघली ब्लॉक सभागार में स्थानीय पत्रकारों की एक अहम बैठक संपन्न हुई। दोपहर 2:00 बजे आयोजित इस बैठक का मुख्य एजेंडा पत्रकारों की सुरक्षा, समाचार संकलन के दौरान आने वाली बाधाओं और आए दिन हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ एक मजबूत रणनीति तैयार करना था।

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं :- बैठक को संबोधित करते हुए रामचंद्र रावत, अजय श्रीवास्तव, विजय कुमार गुप्ता और संदीप पांडेय ने पत्रकारों के सामने आ रही मौजूदा चुनौतियों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी कलम ही समाज की असली ताकत है। ऐसे में, विपरीत परिस्थितियों में भी सच को सामने लाने वाले पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उत्पीड़न के खिलाफ 'एकजुटता' ही एकमात्र हथियार :- इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने ग्राउंड रिपोर्टिंग और समाचार संकलन के दौरान पेश आने वाली परेशानियों, धमकियों और उत्पीड़न की घटनाओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि किसी भी पत्रकार साथी के खिलाफ होने वाले अन्याय पर अब चुप नहीं बैठा जाएगा। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी पत्रकारों को संगठित होकर आवाज उठानी होगी। साथ ही, भविष्य में ऐसे मामलों से निपटने के लिए एक ठोस रूपरेखा और आगे की रणनीति पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति :- पत्रकार हितों को लेकर आहूत की गई इस बैठक में क्षेत्र के कलमकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक जायसवाल, विजय गुप्ता, पलटू मिश्रा, रामबदन साहनी, महेश विश्वकर्मा, मदन मुरारी चौबे, रंजीत मोदनवाल,बृजेंद्र पांडेय, सुशील मद्धेशिया, अनिल यादव,रोहित गुप्ता, सचिन कुमार वैश्य, अरविंद कुमार पटेल, पशुपति पांडे और अनुराग जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

 

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता (महराजगंज)

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।