ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज में पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर कड़े नियम लागू: रात 7 बजे के बाद पम्प बंद, बोतल-जरीकेन में पेट्रोल पर पूरी तरह रोक

​महराजगंज। जनपद में डीजल और पेट्रोल के वितरण को सुव्यवस्थित करने तथा इसकी कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) ए०पी०सिंह ने जिले के सभी पेट्रोल पम्पों के लिए नए …

महराजगंज में पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर कड़े नियम लागू: रात 7 बजे के बाद पम्प बंद, बोतल-जरीकेन में पेट्रोल पर पूरी तरह रोक

​महराजगंज। जनपद में डीजल और पेट्रोल के वितरण को सुव्यवस्थित करने तथा इसकी कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) ए०पी०सिंह ने जिले के सभी पेट्रोल पम्पों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। ​प्रशासन के नए निर्देश के अनुसार, जिले के सभी पेट्रोल और डीजल पम्प सामान्यतः सुबह 07:00 बजे से रात्रि 07:00 बजे तक ही संचालित किए जा सकेंगे।

यदि किसी आपातकालीन स्थिति या मेडिकल इमरजेंसी में तय समय से पहले या बाद में ईंधन देना पड़ता है, तो पम्प संचालकों को संबंधित अधिकारियों या पुलिस को सूचित करना अनिवार्य होगा। ​आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल केवल वाहनों की टंकियों में ही भरा जाएगा। जरीकेन, पिपिया, डब्बा या बोतल आदि में पेट्रोल किसी भी परिस्थिति में नहीं दिया जाएगा।
​वैश्विक परिस्थितियों और कृषि कार्य के लिए डीजल की बढ़ती मांग को देखते हुए

प्रशासन ने वाहनों और जरीकेन के लिए ईंधन की अधिकतम मात्रा निर्धारित कर दी है: जो इस प्रकार हैं -
◆ भारी वाहन 50 लीटर तक,
◆ हल्के वाहन 20 लीटर तक,
◆ टैक्टर-ट्राली 20 लीटर तक,
◆ मोटर साइकिल 02 से 03 लीटर तक,

जरीकेन (केवल डीजल) 10 लीटर तक (संबंधित तहसील के उपभोक्ताओं के लिए) दरअसल यह शक्त नियम इस लिए लागू किया गया 

शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग पम्पों से भारी मात्रा में डीजल ले जाकर गांवों में महंगे दामों पर बेच रहे हैं। इसे रोकने के लिए अब जरीकेन में डीजल केवल किसानों को उनकी पहचान (उसी तहसील के वैध पहचान पत्र/दस्तावेजों की पुष्टि) देखने के बाद ही दिया जाएगा। ​आम जनता और मरीजों की सहूलियत के लिए प्रशासन ने निर्देश दिया है कि एम्बुलेंस और शव वाहनों के लिए पम्पों पर आरक्षित स्टॉक से तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। किसानों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को आपात स्थिति में बिना पुलिस या सक्षम अधिकारी की सूचना के डीजल नहीं दिया जाएगा।

​जिला पूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी है कि इन नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश की कॉपियां जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सभी उप जिलाधिकारियों (SDM) और आपूर्ति निरीक्षकों को भेज दी गई हैं ताकि पम्पों की औचक जांच की जा सके और उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही IOCL, BPCL, HPCL, रिलायंस जियो बीपी और नायरा के विक्रय अधिकारियों को भी अपने स्तर से सभी पम्पों को निर्देशित करने को कहा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट :-
जिला संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।