शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी चढ़ा घुघली पुलिस के हत्थे,पीड़िता सकुशल बरामद
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की घुघली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहृत पीड़िता को भी सकुशल बरा…

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की घुघली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहृत पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला :- मिली जानकारी के अनुसार, घुघली थाने में बीते 9 मई 2026 को एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस संबंध मे मु0अ0सं0-96/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू की थी। तभी से पुलिस टीम लगातार आरोपी और पीड़िता की तलाश में जुटी हुई थी।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में गठित टीम को 6 जून 2026 को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी प्रदुम्न यादव उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-
◆ नाम :- प्रदुम्न यादव उर्फ लालू (पुत्र ध्रुप यादव)
◆ निवासी :- ग्राम सिरसिया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज
◆ उम्र :- लगभग 21 वर्ष
◆ शिक्षा :- 8वीं पास को
भेजा गया जेल, पीड़िता का होगा मेडिकल :- पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई नाबालिग पीड़िता को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी प्रदुम्न यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 137(2) और 87 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम :- इस सफल ऑपेरशन और त्वरित कार्रवाई में घुघली थाने के इन जांबाज पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही ।
(1). उ0नि0 शाहिद सिद्दीकी
(2). म0उ0नि0 रुचि
(3). का0 सोनू कन्नौजिया
- ब्यूरो रिपोर्ट, महराजगंज।


टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।