ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नेपाल बॉर्डर पर दो पहचान पत्रों के साथ एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

महराजगंज से क्राइम रिपोर्टर सतीश मौर्या की रिपोर्ट :- (महराजगंज) भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे महराजगंज जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। महिला नेपाल से भारत …

नेपाल बॉर्डर पर दो पहचान पत्रों के साथ एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

महराजगंज से क्राइम रिपोर्टर सतीश मौर्या की रिपोर्ट :-

(महराजगंज) भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से
सटे महराजगंज जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। महिला नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही थी, जिसे सीमा क्षेत्र में रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अलग-अलग पहचान पत्र मिलने से मामला गंभीर हो गया है। पुलिस के अनुसार बरामद पहचान पत्रों में एक पर महिला का पता तिब्बत दर्शाया गया है,

जबकि दूसरे पहचान पत्र में हिमाचल प्रदेश का पता दर्ज है। दो अलग-अलग पहचान सामने आने के बाद फर्जी दस्तावेजों और अवैध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से एलआईयू, इमिग्रेशन विभाग, एसएसबी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से महिला से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुट गई हैं। जांच के दौरान सबसे बड़ी चुनौती भाषा को लेकर सामने आई है। महिला न तो हिंदी समझ पा रही है और न ही अंग्रेजी, जिससे पुलिस की पूछताछ प्रभावित हो रही है। भाषा की समस्या के चलते महिला के भारत आने के उद्देश्य, यात्रा मार्ग और संभावित संपर्कों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाराणसी से ट्रांसलेटर बुलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नौतनवां थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि "नेपाल से आ रही संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से दो पहचान पत्र बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। भाषा की समस्या को देखते हुए ट्रांसलेटर बुलाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" फिलहाल महिला को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।