ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP की 'सर्जिकल स्ट्राइक', 8 दारोगा लाइन हाजिर, 4 को नई जिम्मेदारी

​महराजगंज जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी(SP) ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद एसपी के निर्देश…

महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP की 'सर्जिकल स्ट्राइक', 8 दारोगा लाइन हाजिर, 4 को नई जिम्मेदारी

​महराजगंज जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी(SP) ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद एसपी के निर्देश पर जहां एक तरफ 8 उपनिरीक्षकों (SI) को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है, वहीं 4 पुलिसकर्मियों को नई तैनाती देते हुए विभिन्न थानों की कमान सौंपी गई है।

​एक साथ आठ दारोगाओं पर हुई इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे 'प्रशासनिक आवश्यकता' और रूटीन प्रक्रिया बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिन आठ उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है, उनके नाम निम्नलिखित हैं:
​धर्मेंद्र जैन – (तत्कालीन उपनिरीक्षक, नगर चौकी, नगर कोतवाली)
​भूपेंद्र प्रताप सिंह – (तत्कालीन प्रभारी, जखीरा चौकी)
​अमित रंजन सिंह – (तत्कालीन प्रभारी, चिउटहां चौकी)
​मधुकर सिंह – (तत्कालीन उपनिरीक्षक, थाना फरेंदा)
​शहनवाज अहमद – (तत्कालीन उपनिरीक्षक, थाना कोल्हुई)
​सर्वदेव खरवार – (तत्कालीन उपनिरीक्षक, थाना पुरंदरपुर)
​रामजी गुप्ता – (तत्कालीन प्रभारी, नौतनवा कस्बा चौकी)
​प्रधान यादव – (तत्कालीन उपनिरीक्षक, थाना निचलौल)
​विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से चार पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी देकर विभिन्न थानों में भेजा गया है:-
1-सत्य प्रकाश त्रिपाठी उपनिरीक्षक (SI) को कोल्हुई थाना से सिंदुरिया थाना
2-अरविंद यादव उपनिरीक्षक (SI) पुरंदरपुर थाना से बृजमनगंज थाना।
3-राहुल तिवारी आरक्षी भिटौली थाना से बृजमनगंज थाना
4-विपिन यादव आरक्षी फरेंदा थाना से भिटौली थाना। को पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश देते हुए
अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।

भले ही इस कार्रवाई के पीछे का कोई विशिष्ट कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस गलियारों में इसे कार्यकुशलता और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। एसपी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से साफ संकेत मिलता है कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में इस बड़े फेरबदल का सकारात्मक असर जनपद की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर देखने को मिल सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।