कलयुगी पिता की खौफनाक करतूत सगे बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला, घुघली पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
महराजगंज :- रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात में महराजगंज की घुघली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अपने ही सगे बेटे पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने वाले एक कलयुगी पिता को पुलिस ने तत्परता द…

महराजगंज :- रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात में महराजगंज की घुघली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अपने ही सगे बेटे पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने वाले एक कलयुगी पिता को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला :- मिली जानकारी के अनुसार, थाना घुघली क्षेत्र के विशुनपुर गबड़ुआ का मामला है, जहां पारिवारिक विवाद में एक पिता ने सारी हदें पार कर दीं। आरोपी पिता बंशीधर यादव (45 वर्ष) पुत्र स्व घुरहू यादव ने अपने ही बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था, जिससे बेटा लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 150/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 351(3), और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया था और उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कड़े रुख और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में घुघली पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव और अजय कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने जाल बिछाया। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त बंशीधर यादव को हरपुर महंथ जाने वाले खड़ंजा मार्ग से उस समय धर दबोचा, जब वह भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में ये जांबाज शामिल रहे :-
● उ0नि0 राकेश कुमार यादव (थाना घुघली)
● उ0नि0 अजय कुमार सिंह (थाना घुघली)
● हेड कांस्टेबल रिंकू कन्नौजिया
● कांस्टेबल अमित कुमार यादव मौजूद रहे।
इस सम्बंध में घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार ने अपराधियो को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा है कि समाज में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और पारिवारिक या आपसी रंजिश में हिंसा करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।