ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

दरौली गांव में काम के दौरान हुआ हादसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; परिवार में मचा कोहराम

पेंटिंग करते वक्त इन्वर्टर के करंट ने छीनी जिंदगी, युवक की दर्दनाक मौत दरौली गांव में काम के दौरान हुआ हादसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; परिवार में मचा कोहराम महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव…

पेंटिंग करते वक्त इन्वर्टर के करंट ने छीनी जिंदगी, युवक की दर्दनाक मौत

दरौली गांव में काम के दौरान हुआ हादसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; परिवार में मचा कोहराम

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पेंटिंग का कार्य कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान अशोक गुप्ता (पुत्र पन्नेलाल गुप्ता), निवासी दरौली, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अशोक गांव में मातिवर प्रसाद के मकान की पेंटिंग कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे कार्य के दौरान उनका हाथ पास में रखे इन्वर्टर के विद्युत तार से छू गया। करंट का तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में भी गंभीर चोट आई।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही शिकारपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह हादसा एक बार फिर कार्यस्थलों पर विद्युत सुरक्षा और बिजली के उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।