महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में सुनी जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
महराजगंज :- जनपद में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के प्रति महराजगंज पुलिस लगातार गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में…

महराजगंज :- जनपद में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के प्रति महराजगंज पुलिस लगातार गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।इस दौरान दूर-दूर से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे आमजन की समस्याओं को एसपी ने बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने एक-एक शिकायतकर्ता की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनकी शिकायतों के प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन किया।
जनसुनवाई के दौरान एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामलों के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि पीड़ित को समय पर वास्तविक न्याय मिल सके।
एसपी द्वारा सीधे मामलों की मॉनिटरिंग किए जाने से फरियादियों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और जनता को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का उचित और पारदर्शी समाधान किया जाएगा।






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।