ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

केरला पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद चुनाव 2026 संपन्न मोहम्मद फैज़ हेड बॉय और अस्मिता बनीं हेड गर्ल

महाराजगंज :- केरला पब्लिक स्कूल, महाराजगंज में बुधवार को छात्र परिषद चुनाव 2026 का आयोजन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसि…

केरला पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद चुनाव 2026 संपन्न मोहम्मद फैज़ हेड बॉय और अस्मिता बनीं हेड गर्ल

महाराजगंज :- केरला पब्लिक स्कूल, महाराजगंज में बुधवार को छात्र परिषद चुनाव 2026 का आयोजन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।चुनाव में मोहम्मद फैज़ को विद्यालय का हेड बॉय तथा अस्मिता को हेड गर्ल चुना गया। इसके साथ ही विभिन्न हाउस के हाउस कैप्टन का भी चयन किया गया।

रेड हाउस से सय्यदा अशिफा, येलो हाउस से सौम्या स्वर्णकार, ब्लू हाउस से अभय मिश्रा तथा ग्रीन हाउस से अर्सिया परवीन को हाउस कैप्टन चुना गया। छात्र परिषद के सुचारु संचालन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए अम्मार आलम एवं दिव्या शर्मा को छात्र परिषद प्रभारी के रूप में चुना गया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर फैज़ अहमद, प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा सहित शिक्षकगण कंचन गुप्ता, सरिता गुप्ता, सुलोचना शर्मा, कौशिकी पटेल, पूनम गुप्ता, सानिया खातून, शहनाज खातून एवं उज्ज्वला विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए विद्यालय की गरिमा एवं गौरव को बढ़ाएँगे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।