ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

गोरखपुर के निजी अस्पताल की लापरवाही ने ली युवा की जान, इंसाफ के लिए उतरा वैश्य समाज

संपादक सुशील मद्धेशिया सोनौली/गोरखपुर :- गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक होनहार युवक, अभिषेक मद्धेशिया की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इस घटना के विरोध म…

संपादक सुशील मद्धेशिया

सोनौली/गोरखपुर :- गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक होनहार युवक, अभिषेक मद्धेशिया की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इस घटना के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर वैश्य समाज और स्थानीय व्यापारियों का जबरदस्त हुजूम उमड़ पड़ा।

पीपीगंज के निवासी अभिषेक मद्धेशिया बीते 1 अप्रैल को गोरखपुर स्थित 'आनंद लोक हॉस्पिटल' में पथरी का सामान्य ऑपरेशन कराने गए थे। परिजनों का आरोप है कि जो ऑपरेशन बेहद सामान्य माना जाता है, उसमें डॉक्टरों की घोर लापरवाही के कारण अभिषेक की ऑपरेशन टेबल पर ही मौत हो गई। एक हंसते-खेलते युवा की इस तरह अचानक मौत ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना से आहत और आक्रोशित व्यापारियों तथा वैश्य समाज के लोगों ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर एक विशाल कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च भारत की सीमा से शुरू होकर श्री राम जानकी मंदिर चौराहे तक पहुंचा। चौराहे पर एक शोक सभा आयोजित की गई, जहाँ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

हाथों में मोमबत्तियां लिए प्रदर्शनकारियों की आंखों में आंसू और दिल में सिस्टम के खिलाफ गहरा गुस्सा था।

अखिल भारतीय वैश्य अधिवेशन के जिला अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल और साहू समाज के अध्यक्ष सोनू साहू ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया। शोक सभा में मौजूद विकास मिश्रा, रवि वर्मा, रवि मद्धेशिया, संजीव जायसवाल, मनोज मद्धेशिया और प्रेम जायसवाल शामिल रहे।

"अभिषेक की मौत केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि मेडिकल सिस्टम की विफलता है। डॉक्टरों की लापरवाही के विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय और उचित मुआवजा दिलाया जाए।"

कैंडल मार्च में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने जिला प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि दोषी डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर जल्द ही कानूनी शिकंजा नहीं कसा गया, तो यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन आने वाले दिनों में एक उग्र और व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले सकती हैं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।