ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पीपीगंज जन समर्पण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को दिया समर्थन 'अभिषेक मद्धेशिया' के लिए न्याय की हुंकार

गोरखपुर पीपीगंज स्थानीय राजमहल रिसोर्ट में आयोजित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में जन समर्पण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चन्द्र का आगमन हुआ। यहाँ उन्होंने उस पीड़ित परिवार से मुलाकात की, जो पिछले डेढ़ महीने से न्या…

पीपीगंज जन समर्पण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को दिया समर्थन 'अभिषेक मद्धेशिया' के लिए न्याय की हुंकार
गोरखपुर पीपीगंज स्थानीय राजमहल रिसोर्ट में आयोजित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में जन समर्पण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चन्द्र का आगमन हुआ। यहाँ उन्होंने उस पीड़ित परिवार से मुलाकात की, जो पिछले डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

शोक सभा के मंच से पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चन्द्र ने घोषणा की इस न्याय की लड़ाई में परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "हम आपके साथ हर पल मौजूद हैं। जब भी आपको जरूरत होगी, हमारी पार्टी के 5000 कार्यकर्ता आपके एक आह्वान पर तैयार खड़े मिलेंगे। हम न्याय के लिए लड़ेंगे भी और सड़क पर उतरेंगे भी।"

डेढ़ महीना बीता, पर इंसाफ अभी भी दूर
गौरतलब है कि घटना को बीते हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि अभी तक उन्हें उचित न्याय नहीं मिला है।मृतक के पिता ने संकल्प के साथ कहा,




                           "मेरी आखिरी सांस तक यह लड़ाई जारी रहेगी। मैं अपने बेटे को इंसाफ दिलाकर ही दम लूंगा।"


नारों से गूँज उठा सभा, अस्पताल के बहिष्कार की शपथ
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं का आक्रोश सातवें आसमान पर दिखा। पूरे परिसर में "अभिषेक हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं" और "अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है" जैसे नारे गूंजते रहे।

ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आनंद लोक हॉस्पिटल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और सामूहिक रूप से 'आनंदलोक हॉस्पिटल' के पूर्ण बहिष्कार की शपथ ली। लोगों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

◆ जन समर्पण पार्टी ने कानूनी और जमीनी लड़ाई में पूर्ण सहयोग का वादा किया।
◆ घटना के डेढ़ महीने बाद भी कार्रवाई न होने से जनता में भारी नाराजगी।
◆  ग्रामीणों ने आरोपी संस्थान के बहिष्कार का निर्णय लिया।

इस श्रद्धांजलि सभा ने यह साफ कर दिया है कि यह मामला अब केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।






टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।