ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बकरीद पर महराजगंज में प्रशासन अलर्ट डीएम और एसपी ने पीस कमेटी की बैठक में दिए कड़े निर्देश

महराजगंज आगामी प्रमुख त्योहार बकरीद (ईद-उल-अज़हा) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण…

बकरीद पर महराजगंज में प्रशासन अलर्ट डीएम और एसपी ने पीस कमेटी की बैठक में दिए कड़े निर्देश

महराजगंज आगामी प्रमुख त्योहार बकरीद (ईद-उल-अज़हा) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) महराजगंज द्वारा की गई। इस बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए संभ्रांत नागरिक, प्रबुद्ध जन और मुस्लिम धर्मगुरु मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान जिले में कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारा हर हाल में कायम रहना चाहिए। अधिकारियों ने धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद करते हुए कहा कि वे समाज में शांति का संदेश दें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
"त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने वाले या सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट शेयर कर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी।"

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई, चूने का छिड़काव और निर्बाध बिजली व पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सख्त हिदायत दी है कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी कतई न की जाए और न ही खुले स्थानों पर कुर्बानी दी जाए, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर चौबीसों घंटे निगरानी रखेगी बैठक में उपस्थित मुस्लिम धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों ने भी जिला व पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया

परंपरा और नियमों के दायरे में रहकर ही त्योहार मनाएंगे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की इस पहल की सराहना की और जनपद में गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखने का संकल्प दोहराया इस दौरान जिले के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।