ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

जब डॉक्टर की लापरवाही ने ली बेटे की जान पिता ने 'शोक संदेश' पर छपवा दिया डॉक्टर का नाम

संपादक सुशील मद्धेशिया गोरखपुर पीपीगंज :- एक पिता के लिए उसके जवान बेटे की अर्थी को कंधा देना दुनिया का सबसे भारी और दुखद काम होता है। लेकिन क्या हो जब बेटे की मौत किसी बीमारी से नहीं, बल्कि इलाज करने वाले डॉक्टर की घोर …

 

संपादक सुशील मद्धेशिया

गोरखपुर पीपीगंज :- एक पिता के लिए उसके जवान बेटे की अर्थी को कंधा देना दुनिया का सबसे भारी और दुखद काम होता है। लेकिन क्या हो जब बेटे की मौत किसी बीमारी से नहीं, बल्कि इलाज करने वाले डॉक्टर की घोर लापरवाही से हुई हो? गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां एक बेबस और आक्रोशित पिता ने अपने बेटे की 16वीं (ब्रह्मभोज/शोक संदेश) के कार्ड पर ही अस्पताल और डॉक्टर का नाम छपवा दिया, ताकि पूरी दुनिया जान सके कि उनके बेटे की जान कैसे गई।

क्या है पूरा मामला जानते है परिवार की जुबानी :- यह दर्दनाक घटना गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र स्थित आनंदलोक हॉस्पिटल की है। पीपीगंज के भगवानपुर (वार्ड नंबर 16) के रहने वाले 25 वर्षीय अभिषेक मद्धेशिया को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी।

परिजनों ने अभिषेक को 31 मार्च 2026 को आनंदलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसी रात करीब 8:30 बजे डॉक्टरों की टीम ने पथरी का ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के तुरंत बाद अभिषेक की हालत बिगड़ने लगी और उसे लगातार ब्लीडिंग होने लगी। डॉक्टरों ने खून की कमी बताकर खून मंगवाया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अंततः 1 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 5:30 बजे अभिषेक ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :- मौत के बाद जब परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो सामने आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए। खुलासा हुआ कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने तीन पीस गाज (Gauze) स्पंज (सर्जिकल पट्टी) अभिषेक के पेट में ही छोड़ दिए थे, जिसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी जान चली गई।

शोक संदेश के कार्ड पर छपा दर्द और आक्रोश :- बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में था, लेकिन पिता सुरेश मद्धेशिया ने अपने दुख को न्याय की लड़ाई में बदल दिया। जब अभिषेक की 16वीं (ब्रह्मभोज) का समय आया, तो परिवार ने जो शोक संदेश छपवाया, वह सामान्य नहीं था।

इस कार्ड पर साफ-साफ शब्दों में अभिषेक की मौत का कारण और उसके लिए जिम्मेदार लोगों के नाम लिखे गए थे। कार्ड में स्पष्ट रूप से छपवाया गया :-

"दिनांक 1 अप्रैल 2026 को आनंदलोक हॉस्पिटल (गोरखपुर) में डॉ. आनंद अग्रवाल और उनकी टीम की घोर लापरवाही के कारण पथरी के ऑपरेशन के दौरान हमारे सुपुत्र अभिषेक मद्धेशिया का दुःखद निधन हो गया।"

यह शोक संदेश इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हर कोई उस पिता के दर्द और उनके इस साहसिक कदम की चर्चा कर रहा है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई :- पिता सुरेश मद्धेशिया की तहरीर पर गोरखनाथ थाना पुलिस ने आनंदलोक हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. दीक्षित, असिस्टेंट चंद्रप्रकाश और दो वार्ड बॉय के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पर सिर्फ कागज में असल मे तो कुछ हुआ ही नही न ही किशी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई

लोगों का फूटा गुस्सा :- इस घटना के बाद से ही व्यापारियों और आम जनता में भारी आक्रोश है। अभिषेक को न्याय दिलाने के लिए पीपीगंज और सोनौली में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया और भारी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

शोक संदेश पर अस्पताल और डॉक्टर का नाम छपवाने का यह अनूठा कदम महज एक सूचना नहीं है, बल्कि यह एक पिता की चीख है जो न्याय व्यवस्था और भ्रष्ट चिकित्सा प्रणाली के खिलाफ गूंज रही है। यह कार्ड अब एक चेतावनी बन गया है, जो चीख-चीख कर कह रहा है कि जो अभिषेक के साथ हुआ, वह किसी और के बच्चे के साथ न हो।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।