ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत

महराजगंज थाना कोठीभार क्षेत्र में रविवार (2 अगस्त 2026) को एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। वार्ड नंबर 25, मीराबाई नगर में स्थित एक निर्माणाधीन पोखरे में नहाने के दौरान तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे…

महराजगंज निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत

महराजगंज थाना कोठीभार क्षेत्र में रविवार (2 अगस्त 2026) को एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। वार्ड नंबर 25, मीराबाई नगर में स्थित एक निर्माणाधीन पोखरे में नहाने के दौरान तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे दोपहर के समय निर्माणाधीन पोखरे के पास खेलने और नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे पानी में डूबने लगे। बच्चों की सूचना मिलते ही थाना कोठीभार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पोखरे से बाहर निकाला।

पुलिस टीम तुरंत तीनों बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिसवा लेकर पहुंची, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज सदर अस्पताल पहुंचे। शीर्ष अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद और राहत उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।


पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई (पंचनामा व पोस्टमार्टम) कराई जा रही है। इसके साथ ही, निर्माणाधीन पोखरे के पास सुरक्षा इंतजामों और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।