ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ऑपरेशन के बाद युवक की संदिग्ध मौत, मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद ‘ठंडे बस्ते’ में फाइल क्या डॉ. आनंद अग्रवाल और अधिकारियों में है कोई 'गठजोड़'

गोरखपुर/पीपीगंज :- गोरखपुर के पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई संदिग्ध मौत ने चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने आनंदलोक हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आनं…

ऑपरेशन के बाद युवक की संदिग्ध मौत, मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद ‘ठंडे बस्ते’ में फाइल क्या डॉ. आनंद अग्रवाल और अधिकारियों में है कोई 'गठजोड़'

गोरखपुर/पीपीगंज :- गोरखपुर के पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई संदिग्ध मौत ने चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने आनंदलोक हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आनंद अग्रवाल पर गंभीर लापरवाही के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धनउगाही का संगीन आरोप लगाया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बावजूद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए 16 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यक्तिगत मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अधीनस्थ अधिकारी दुर्गेश बजाज को जांच और उचित कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेकिन, मुख्यमंत्री के निर्देश के एक महीने बाद भी फाइल पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है, जिससे पीड़ित परिवार सिस्टम के प्रति हताश है।

पीड़ित परिवार अब गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि इतने गंभीर मामले में जब राज्य के मुखिया ने संज्ञान ले लिया, तो फिर दुर्गेश बजाज ने कार्रवाई को 'ठंडे बस्ते' में क्यों डाल रखा है। परिजनों का शक गहराता जा रहा है कि क्या डॉ. आनंद अग्रवाल और जिम्मेदार अधिकारियों के बीच कोई गुप्त 'गठजोड़' है, जिसके चलते एक जान लेने वाले डॉक्टर के खिलाफ कानूनी शिकंजा नहीं कसा जा रहा है?

'आखिरी सांस तक जारी रहेगी लड़ाई' :- बेटे को खोने का दर्द सह रहे पिता का कहना है कि वे न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है, "अगर हमें इस सरकार से न्याय नहीं मिला, तो हम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर गुहार लगाएंगे। मेरा बेटा अब वापस नहीं आ सकता, लेकिन दोषियों को सजा दिलाने के लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा।"

यह मामला अब प्रशासनिक उदासीनता का एक बड़ा उदाहरण बनता जा रहा है। अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल और आयुष्मान कार्ड के नाम पर हुए कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच न होना, जिला प्रशासन की भूमिका को संदेह के घेरे में लाता है।

क्या डॉ. आनंद अग्रवाल पर कार्रवाई होगी, या यह मामला भी फाइलों के ढेर में दबकर रह जाएगा? पूरे परिवार व ग्रामवासियों की निगाहें अब प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।