ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज जिला कारागार का औचक निरीक्षण जिला जज और डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सुधार के कड़े निर्देश

जिला कारागार महराजगंज की व्यवस्थाओं को और अधिक मानवीय और पारदर्शी बनाने के लिए सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। जिला जज अरविंद मालिक और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संयुक्त रूप से जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौ…

महराजगंज जिला कारागार का औचक निरीक्षण जिला जज और डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सुधार के कड़े निर्देश

जिला कारागार महराजगंज की व्यवस्थाओं को और अधिक मानवीय और पारदर्शी बनाने के लिए सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। जिला जज अरविंद मालिक और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संयुक्त रूप से जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान शीर्ष अधिकारियों ने न केवल व्यवस्थाओं को परखा, बल्कि बंदियों के बीच पहुँचकर उनकी तकलीफों को भी करीब से जाना।
​निरीक्षण की शुरुआत जिला जज और डीएम ने पुरुष व महिला बैरकों के चप्पे-चप्पे की तलाशी और साफ-सफाई के जायजे के साथ की। इसके बाद उन्होंने जेल की रसोई का रुख किया, जहाँ बंदियों के लिए बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को परखा गया। जिला जज ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सभी बंदियों को 'जेल' के तहत मिलने वाली हर सुविधा बिना किसी कटौती के मिलनी चाहिए।
​अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत की और उनकी कानूनी व व्यक्तिगत समस्याओं को सुना।​ जिला जज ने निर्देश दिया कि जिन बंदियों के पास वकील नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से तुरंत कानूनी मदद दिलाई जाए।और बीमार बंदियों के नियमित हेल्थ चेकअप और जेल अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। जिला जज
अरविंद मलिक ने कहा कि​"कानून सजा सुधार के लिए देता है, प्रताड़ना के लिए नहीं। हर बंदी को उसके बुनियादी अधिकार मिलने ही चाहिए।
​निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे मासूम बच्चों के प्रति विशेष संवेदनशीलता देखी गई। जिला जज ने निर्देश दिए कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जेल के भीतर:
​विशेष कक्षाएं चलाई जाएं।​उनके मानसिक विकास के लिए रचनात्मक और खेलकूद गतिविधियों का नियमित आयोजन हो।
​जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मौके पर ही जेल अधीक्षक बी.के. गौतम को हिदायत दी कि जिला जज द्वारा दिए गए निर्देशों का 100% अनुपालन जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। नियमों की अनदेखी करने वाले जेलकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
​इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान कानून और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीजेएम मुकेश यादव और जेल अधीक्षक बी.के. गौतम सहित भारी संख्या में पुलिस और जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।