ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

​घुघली (महराजगंज) घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खंडी चौराहा स्थित पुरैना-निचलौल मार्ग पर सब्जी बाजार के सामने गुरुवार देर शाम आठ बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 …

सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

​घुघली (महराजगंज) घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खंडी चौराहा स्थित पुरैना-निचलौल मार्ग पर सब्जी बाजार के सामने गुरुवार देर शाम आठ बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

​मिली जानकारी के अनुसार, अहिरौली ग्राम निवासी बदरी गौड़ (65 वर्ष) पुत्र धनुखी गौड़ पुरैना खंडी चौराहा पर किसी काम से आए थे। इसी दौरान पुरैना-निचलौल मार्ग पर सब्जी बाजार के समीप एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बदरी गौड़ सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।​घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

​सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची घुघली थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।