ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नरकटियागंज में वैश्य अधिकार यात्रा की तैयारी तेज, अनिरुद्ध गुप्ता ने हुंकार भरी

नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण) हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली आगामी "वैश्य अधिकार यात्रा" को लेकर रणनीतिक तैयारी और रूपरेखा निर्धारण की प्रक्रिया जोरों पर है। इसी क्रम में, पार्टी के संस्थापक अनि…

नरकटियागंज में वैश्य अधिकार यात्रा की तैयारी तेज, अनिरुद्ध गुप्ता ने हुंकार भरी

नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण) हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली आगामी "वैश्य अधिकार यात्रा" को लेकर रणनीतिक तैयारी और रूपरेखा निर्धारण की प्रक्रिया जोरों पर है। इसी क्रम में, पार्टी के संस्थापक अनिरुद्ध गुप्ता देर रात्रि नरकटियागंज के होटल शुभम् पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने अनिरुद्ध गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघर्ष और क्रांति के कठिन मार्ग पर साथियों का यह स्नेह और अटूट विश्वास ही उनके संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने वर्ष 2010 में रोपे गए 'इंकलाब रूपी वटवृक्ष' को सींचने में अपने साथियों के योगदान को अविस्मरणीय बताया।

प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति
बैठक में वैश्य समाज के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे :-

◆ मुन्ना आर्या :- अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, नरकटियागंज।

◆ विकास गुप्ता :- अध्यक्ष, विश्व सनातन परिषद, वाल्मीकि नगर लोकसभा।

◆ मदन सर (मास्टर साहब):- वरिष्ठ साथी, हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी।

◆ राजीव कुमार एवं श्री राहुल जायसवाल :- वैश्य अधिकार मोर्चा।

शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी है लक्ष्य अनिरुद्ध गुप्ता ने स्पष्ट किया कि "वैश्य अधिकार यात्रा" का मुख्य उद्देश्य समाज की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, न्याय और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्य समाज अपनी एकजुटता का प्रदर्शन कर इतिहास रचे। उन्होंने वैश्य समाज से आह्वान किया कि वे इस जन आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे नई ऊँचाइयों पर ले जाएं।

हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी ने समाज के लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति "वैश्य अधिकार यात्रा" के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने या यात्रा का हिस्सा बनने के लिए 7369009665 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

संपादक सुशील मद्धेशिया
उपसम्पादक सचिन कुमार वैश्य

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।