ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

श्रावण मास व कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर बनी सहमति

घुघली महराजगंज-- आगामी पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को घुघली थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक संपन्न…

श्रावण मास व कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर बनी सहमति

घुघली महराजगंज-- आगामी पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को घुघली थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने की।

इस बैठक में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने सभी वर्गों से त्योहारों को पारंपरिक उल्लास और भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया।

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से फैलने वाली भ्रामक अफ़वाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान कांवड़ मार्गों और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

सख़्त हिदायत देते हुए यह भी कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
बैठक में मौजूद सभी गणमान्य नागरिकों व ग्राम प्रधानों ने प्रशासन के इस सजग कदम की सराहना की और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस का पूरा सहयोग करने का लिखित व मौखिक आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। घुघली पुलिस हर नागरिक और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, संभ्रांत नागरिक तथा थाना घुघली के पुलिसकर्मी एवं क्षेत्रीय सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज

 

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।