ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी

महराजगंज:- नगर स्थित पं० दीनदयाल इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण और विकसित …

2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी

महराजगंज:- नगर स्थित पं० दीनदयाल इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम और देश के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए शिक्षा, ईमानदारी, अनुशासन और आपसी भाईचारे को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत एक बहुसांस्कृतिक, बहुभाषी एवं बहुधार्मिक देश है

जिसने पिछले दशकों में निरंतर प्रगति की है। अब आवश्यकता इस बात की है कि विकास की इस गति को और तेज किया जाए तथा भारत को शीघ्र विकसित देशों की अग्रिम पंक्ति में स्थापित किया जाए।उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ वह भारत है जो आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े तथा आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाए। इसके लिए केवल सरकार के प्रयास के साथ-साथ देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत की दिशा तय करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, ईमानदारी और अनुशासन के प्रति भी जागरूक होना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

◆ भाषण प्रतियोगिता नीलाक्षी पाण्डेय (प्रथम), सृष्टि प्रजापति (द्वितीय), पलक गुप्ता (तृतीय)
◆ निबंध लेखन प्रतियोगिता सबा परवीन (प्रथम), आँचल चौरसिया (द्वितीय), आलिया परवीन (तृतीय)
◆ पोस्टर प्रतियोगिता प्रियांशी जायसवाल (प्रथम), खुशी रंजन (द्वितीय), आँचल गुप्ता (तृतीय)
◆ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता खुशी वर्मा, आँचल गुप्ता एवं ताज बानो का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब देश विज्ञान, तकनीकी, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच एवं तकनीकी विकास के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जाति भेद, भ्रष्टाचार और अशिक्षा जैसी सामाजिक चुनौतियों से मुक्त भारत ही वास्तविक अर्थों में विकसित और सशक्त भारत बन सकता है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक समरसता, ईमानदारी और राष्ट्रहित की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति का आधार मजबूत शिक्षा व्यवस्था, ईमानदार नागरिक और सामाजिक भाईचारा है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच विकसित करना भी है।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा संस्था के डायरेक्टर दुर्गेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजय पाण्डेय, राजीव द्विवेदी, डॉ शान्तिशरण मिश्र अमरनाथ पटेल प्रदीप उपाध्याय मधुर सिंह संतोष सिंह आकाश श्रीवास्तव नरेंद्र खरवार आकाश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

महराजगंज डॉ0 शान्तिशरण मिश्र

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।