ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का 'सर्जिकल स्ट्राइक', 7 थानाध्यक्षों समेत 29 पुलिस अफसरों के तबादले

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) शक्ति मोहन अवस्थी ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात चली 'तबादला एक्सप्रेस' के तहत 7 थानाध्य…

महराजगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का 'सर्जिकल स्ट्राइक', 7 थानाध्यक्षों समेत 29 पुलिस अफसरों के तबादले

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) शक्ति मोहन अवस्थी ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात चली 'तबादला एक्सप्रेस' के तहत 7 थानाध्यक्षों समेत कुल 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र रातों-रात बदल दिए गए।

इस फेरबदल से साफ संदेश दिया गया है कि कार्य में सुस्ती कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मैदानी स्तर पर परिणाम देना अनिवार्य होगा।

मुख्य बदलाव और नई कमान :- प्रशासनिक फेरबदल के केंद्र में शहर की कोतवाली और प्रमुख थाने रहे हैं।


  • ◆ कोतवाली की कमान पनियरा के प्रभारी निरीक्षक रहे।धर्मेंद्र कुमार सिंह को अब महराजगंज कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

  • ◆ घुघली थाना जनसुनवाई सेल से हटाकर अरविन्द कुमार सिंह को घुघली थाने का प्रभार सौंपा गया है।


थानाध्यक्ष स्तर पर फेरबदल :-

◆ कुंवर गौरव सिंह कोल्हुई से पनियरा (प्रभारी निरीक्षक)
◆ आलोक कुमार सिंह मिठौरा चौकी से कोल्हुई
◆ महेन्द्र कुमार मिश्रा सोनौली से श्यामदेउरवा
◆ विशाल कुमार शुक्ला सिंदुरिया से सोनौली
◆ अनूप तिवारी ठूठीबारी से सिंदुरिया
◆ सूरज कुमार घुघली से नौतनवा

चौकी प्रभारियों और एसएसआई की नई सूची :- थानों के अलावा 21 उप निरीक्षकों (SI) को नई चौकियों और वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


  •  अधिकारी का नाम | पुरानी तैनाती | नई तैनाती :-

    | म०उ०नि० नेहा कुमारी | थाना पुरन्दरपुर | चौकी प्रभारी पकड़ी (कोतवाली) |
    | उ०नि० भूपेन्द्र कुमार सिंह | थाना पुरन्दरपुर | चौकी प्रभारी जेल (कोतवाली) |
    | उ०नि० रूपेश पाल | पुलिस लाइन | चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी (भिटौली) |
    | उ०नि० मधुकर सिंह | थाना निचलौल | चौकी प्रभारी खुटहाँ (पनियरा) |
    | उ०नि० गोविन्दर यादव | थाना फरेंदा | चौकी प्रभारी शिकारपुर (भिटौली) |
    | उ०नि० देवेन्द्र दुबे | थाना निचलौल | चौकी प्रभारी मुजुरी (पनियरा) |
    | उ०नि० अजय कुमार यादव | थाना ठूठीबारी | चौकी प्रभारी अड्डा बाजार (नौतनवा) |
    | उ०नि० अनिश कुमार सिंह | थाना फरेंदा | चौकी प्रभारी परतावल (श्यामदेउरवा) |
    | उ०नि० संदीप कुमार चौधरी | थाना सिंदुरिया | चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर (पुरन्दरपुर) |
    | उ०नि० शोभा यादव | थाना कोल्हुई | वरिष्ठ उप निरीक्षक (थाना भिटौली) |
    | उ०नि० नरेन्द्र पटेल | थाना कोठीभार | वरिष्ठ उप निरीक्षक (थाना कोल्हुई) |
    | उ०नि० रमेश पुरी | थाना ठूठीबारी | वरिष्ठ उप निरीक्षक (थाना पुरन्दरपुर) |
    | उ०नि० रामजी गुप्ता | थाना परसा मलिक | वरिष्ठ उप निरीक्षक (थाना निचलौल) |
    | उ०नि० अखिलेश यादव | पुलिस लाइन | जनसुनवाई सेल |



इसके साथ ही, कुछ अधिकारियों (जैसे रोहित यादव और अशोक गिरी) को चौकी प्रभारी पद से हटाकर सीधे पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।

सख्त संदेश :- एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल मात्र रूटीन ट्रांसफर नहीं है, बल्कि जनसुरक्षा और त्वरित न्याय की दिशा में एक सख्त कदम है। सभी नए प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई जिम्मेदारियां संभालने वाले ये अफसर महराजगंज की कानून-व्यवस्था को कितनी मजबूती दे पाते हैं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।