ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज की बिटिया अलीजा परवीन ने बढ़ाया देश का मान, अंतरराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुईं चयनित

महराजगंज जनपद की होनहार बेटी अलीजा परवीन अंसारी ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर महराजगंज का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराने वाली अलीजा अब अ…

महराजगंज की बिटिया अलीजा परवीन ने बढ़ाया देश का मान, अंतरराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुईं चयनित

महराजगंज जनपद की होनहार बेटी अलीजा परवीन अंसारी ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर महराजगंज का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराने वाली अलीजा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

परतावल नगर पंचायत में हुआ भव्य सम्मान :- अलीजा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर पंचायत कार्यालय, परतावल में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने अलीजा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सतीश मद्धेशिया ने कहा कि अलीजा परवीन ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे महराजगंज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह अलीजा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाया है, उसी तरह इंडोनेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वह तिरंगे की शान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

"प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना हमारा संकल्प" :- नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परतावल की धरती सदैव प्रतिभाशाली युवाओं के साथ खड़ी है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा, "हमारी नगर पंचायत होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

इस प्रेरणादायी क्षण के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता काशीनाथ सिंह, ओसियर यादव, रोशन राजभर सहित नगर पंचायत के अन्य सम्मानित सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने अलीजा के उज्ज्वल भविष्य और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

पूरे जनपद में अलीजा परवीन की इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें भविष्य की एक चमकती खिलाड़ी बताकर बधाई दे रहे हैं।

GV News 24/उपसंपादक सचिन कुमार वैश्य

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।