ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज पुलिस ने CEIR पोर्टल से बरामद किए 101 खोए मोबाइल, स्वामियों के खिले चेहरे

महराजगंज जिले में खोए और चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में महराजगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में सर्विलांस सेल ने अत्याधुनि…

महराजगंज पुलिस ने CEIR पोर्टल से बरामद किए 101 खोए मोबाइल, स्वामियों के खिले चेहरे
महराजगंज जिले में खोए और चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में महराजगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में सर्विलांस सेल ने अत्याधुनिक CEIR  पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए ₹26 लाख मूल्य के कुल 101 गुमशुदा मोबाइल हैंडसेट बरामद किए हैं। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी 101 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए। अपने खोए हुए फोन को वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने महराजगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई व कार्यशैली के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। महराजगंज पुलिस की सर्विलांस टीम लगातार गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। पिछले 5 महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पुलिस टीम ने तकनीक का बेहतर तालमेल बिठाते हुए कुल 518 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1.51 करोड़ है। ​पुलिस अधीक्षक  शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस टीम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और उनकी खोई हुई वस्तुओं को सुरक्षित लौटाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील भी की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि फोन का गलत इस्तेमाल रोका जा सके और उसकी बरामदगी जल्द से जल्द संभव हो सके। ब्यूरो रिपोर्ट रोहित कुमार गुप्ता ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।