ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज खाकी की सुस्ती या राजस्व विभाग की लापरवाही निचलौल में जमीनी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक लहूलुहान

​निचलौल महराजगंज :- जब सरकारी तंत्र फाइलों को दबाकर बैठ जाता है, तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसकी बानगी जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव में देखने को मिली है। लंबे समय से सुलग रही जमीनी रंजिश आखिरकार ख…

​निचलौल महराजगंज :- जब सरकारी तंत्र फाइलों को दबाकर बैठ जाता है, तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसकी बानगी जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव में देखने को मिली है। लंबे समय से सुलग रही जमीनी रंजिश आखिरकार खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक के घर में घुसकर उसे इस कदर बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ​इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​घर में घुसकर तांडव, बीच-बचाव भी रहा नाकाम :- मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित और विपक्षी दल के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर अरसे से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश की आग में सुलग रहे हमलावरों ने सारी हदें पार करते हुए पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव की नाकाम कोशिश भी की, लेकिन हमलावरों के सिर पर खून सवार था। इस खूनी खेल में युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

​कटघरे में 'हल्का लेखपाल'और तहसील प्रशासन :- ​इस पूरी घटना ने महराजगंज के राजस्व विभाग की कार्यशैली को बेनकाब कर दिया है। ग्रामीणों का गुस्सा इस बात पर फूटा है कि इस जमीन विवाद की पल-पल की अपडेट तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग के पास पहले से थी।

​ग्रामीणों का सीधा आरोप :- "अगर समय रहते तहसील प्रशासन ने फाइलों से निकलकर जमीन का निस्तारण कर दिया होता, तो आज गांव में यह खून-खराबा न होता।" ​ग्रामीणों ने सीधे तौर पर 'हल्का लेखपाल' की भूमिका और कार्यशैली को इस हिंसा का जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि लेखपाल ने विवाद की गंभीरता को लगातार नजरअंदाज किया, जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हुए और तनाव अंततः हिंसक वारदात में बदल गया। ​वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, कार्रवाई का इंतजार ​हमेशा की तरह, वारदात हो जाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर 'ट्रेंड' करने के बाद अब पुलिस महकमा हरकत में आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का पक्ष :- स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को मुख्य साक्ष्य मानते हुए हमलावरों की पहचान की जा रही है। जांच और तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बड़ा सवाल :- आखिर कब तक कागजों में सुलगते रहेंगे जमीनी विवाद ​टिकुलहिया गांव की इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है। बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों का कहना है कि अगर महराजगंज में जमीनी विवादों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में ऐसी कई और हिंसक वारदातें देखने को मिल सकती हैं। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन सिर्फ इस मामले में लीपापोती करता है या फिर लापरवाह राजस्व कर्मियों पर भी कोई गाज गिरती है।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।