ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने पिता पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, मामला दर्ज

​घुघली महराजगंज थाना क्षेत्र के मेदनीपुर टोला खुशहालनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिय…

शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने पिता पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, मामला दर्ज

​घुघली महराजगंज थाना क्षेत्र के मेदनीपुर टोला खुशहालनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में बुजुर्ग पिता का सिर फट गया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार,मेदनीपुर टोला खुशहालनगर निवासी हरीनारायण का अपने पुत्र नरसिंह वर्मा से पैसों को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। घटना के दिन नरसिंह अत्यधिक शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और आते ही अपने पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बुजुर्ग पिता हरीनारायण ने इस अभद्रता का विरोध किया, तो नरसिंह आपा खो बैठा। उसने अपने पिता पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा।

इस दौरान उसने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। ​नरसिंह के हमले से बुजुर्ग हरीनारायण के सिर में गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान हो गए। घर के भीतर से आ रही चीख-पुकार और शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद बीच-बचाव कर नरसिंह के चंगुल से पीड़ित पिता को छुड़ाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र नरसिंह वर्मा के खिलाफ मुकदमा संख्या 0132/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3) और 352 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और "आरोपी युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। और आगे की कानूनी जांच व वैधानिक कार्रवाई जारी है।"

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवादाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।