पैराडाइज एकेडमी घुघली में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, वाद-विवाद प्रतियोगिता और संगोष्ठी का हुआ आयोजन
घुघली (महाराजगंज):- 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर पैराडाइज एकेडमी घुघली के प्रांगण में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और "शि…

घुघली (महाराजगंज):- 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर पैराडाइज एकेडमी घुघली के प्रांगण में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और "शिक्षा और संस्कार" विषय पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा और भारतीय संस्कृति के अंतरसंबंधों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

शिक्षा और संस्कार एक ही सिक्के के दो पहलू मुख्य अतिथि कार्यक्रम में डी.ए.वी. इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्ति संस्कृत प्रवक्ता ओम प्रकाश पाण्डेय और श्रीनिवास गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति की सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है, वहीं संस्कार सफल व्यक्ति को समाज में महान बनाते हैं।

विशिष्ट अतिथि श्रीनिवास गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को धनवान बनाती है तो संस्कार उसे चरित्रवान बनाते हैं। एक चरित्रवान व्यक्ति ही समाज और देश में अपना नाम रोशन करता है। शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है, जबकि संस्कार नैतिक मूल्यों की नींव रखते हैं।
राष्ट्र निर्माण में संस्कार की भूमिका अह मप्रबंधक मंजेश सिंह :-
विद्यालय के प्रबंधक मंजेश सिंह ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को सुचारू रूप से चला सकता है और तय किए गए लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है, लेकिन संस्कार ही व्यक्ति को देश और राष्ट्र के निर्माण में सहायक बनाते हैं। शिक्षा और संस्कार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है।
प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान :-
हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले मेधावी बच्चों में आयत, साहिब, अविनाश, सलोनी, अभिराज, सायरा, विवेक, और ममता प्रमुख रहे। इसके अलावा अलका, विवेक और प्रशांत ने अपने प्रेरणादायक संबोधनों से सभी का मन मोह लिया।
शिक्षकगण की रही गरिमामयी उपस्थिति :-
इस गौरवशाली परंपरा और कार्यक्रम के साक्षी बनने वाले विद्यालय के शिक्षकगणों में चंद्र प्रकाश यादव, रिजवान, आकाश, लालचंद सहानी, चंदन, दीपू, अनिल मिश्रा, शिवांगी दुबे, मधु, निक्की, शबनम, संजू, रूबी, मुस्कान, पूनम, खुशी राजभर और खुशी चौरसिया सहित अन्य सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
घुघली संवाददाता मोहम्मद रिज़वान






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।