महराजगंज में सड़क पर उतरी 'यमराज' जैसी हाई-टेक इंटरसेप्टर कार अब नियम तोड़ा तो बचना नामुमकिन 🚨
महराजगंज :- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की अब खैर नहीं है! सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने तथा सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए महराजगंज पुलिस एक अत्याधुनिक हाई-टेक इंटरसेप्टर का…

महराजगंज :- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की अब खैर नहीं है! सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने तथा सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए महराजगंज पुलिस एक अत्याधुनिक हाई-टेक इंटरसेप्टर कार को शामिल कर लिया गया है। महराजगंज एसपी शक्तिमोहन अवस्थी द्वारा हरी झंडी दिखाकर इसे सड़क पर रवाना किए जाने के बाद से ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।
अब यह हाई-टेक गाड़ी राजमार्गों और प्रमुख चौराहों पर गश्त करते हुए सीधे तौर पर नियमों को ताक पर रखने वालों पर अपनी पैनी नजर रखेगी। आइए जानते हैं इस इंटरसेप्टर कार की उन 4 बड़ी खूबियों के बारे में, जिससे बचना अब किसी के लिए भी संभव नहीं है।
इस हाई-टेक कार की 4 सबसे बड़ी खासियतें :-
(1) - हाई-स्पीड रडार गाड़ी में लगे एडवांस्ड रडार सिस्टम से ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार) से दौड़ने वाले वाहनों को दूर से ही चिन्हित कर लिया जाएगा और उनका तुरंत चालान कटेगा।
(2) - ANPR कैमरे और HSRP स्कैनिंग इसमें लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) को चंद सेकेंड में स्कैन कर लेते हैं। इससे फर्जी नंबर प्लेट, चोरी की गाड़ियां या किसी अपराध में शामिल वाहन तुरंत पुलिस डेटाबेस में पकड़ में आ जाएंगे।
(3) - ऑन-द-स्पॉट ब्रीथ एनालाइजर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं है। इस कार में मौजूद ब्रीथ एनालाइजर के जरिए मौके पर ही जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(4) - लाइव मोबाइल डेटा टर्मिनल यह वाहन सीधे पुलिस के मुख्य सर्वर और नेटवर्क से जुड़ा है, जिससे मौके पर ही गाड़ी और ड्राइवर का पूरा इतिहास (क्रिमिनल रिकॉर्ड या पेंडिंग चालान) स्क्रीन पर आ जाता है।
पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश :- पुलिस प्रशासन की ओर से दो टूक कह दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के मामले में अब किसी भी प्रकार की लापरवाही या सिफारिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर तत्काल भारी जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन और कानूनी कार्रवाई तय है।
"यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें वरना महराजगंज की सड़कों पर इस इंटरसेप्टर की नजर से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!"
संपादक सुशील मद्धेशिया






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।