ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सावधान महराजगंज! बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस निकले तो खैर नहीं, SP का एक्शन मोड ऑन

महराजगंज:- जिले में रफ्तार के कहर और लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों और ना…

महराजगंज:- जिले में रफ्तार के कहर और लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों और नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ जिले भर में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।दर‌असल अक्सर देखा जाता है कि कम उम्र के बच्चे बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट के फर्राटा भरते हुए सड़कों पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम अब ऐसे नाबालिगों को पकड़कर सख्त कार्रवाई कर रही है।पुलिस न सिर्फ भारी-भरकम चालान काट रही है, बल्कि वाहनों को मौके पर ही सीज कर थाने भेज रही है।

​नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर उनके माता-पिता और वाहन स्वामियों को भी चिन्हित कर जवाबदेही तय की जा रही है। जिले के सभी प्रमुख चौराहों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास और संवेदनशील इलाकों में पिकेट लगाकर बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और तीन सवारी की गहन चेकिंग की जा रही है।
​अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यातायात नियमों से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ​सड़क हादसों में असमय जान गंवाने वाले मासूमों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी हाल में बाइक या स्कूटी न दें, वरना वाहन सीज करने के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
​एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के इस सख्त रुख का असर अब जिले की सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। कार्रवाई के डर से न सिर्फ नाबालिग चालक सड़कों से नदारद दिख रहे हैं, बल्कि लोग अब हेलमेट और सीटबेल्ट के इस्तेमाल को लेकर भी सतर्क नजर आ रहे हैं। पुलिस की इस मुहिम की जागरूक नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही हैं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।