ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

घुघली में नई बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी और ई-व्हीकल शोरूम का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

महराजगंज क्षेत्र के घुघली ब्लॉक अंतर्गत ढोढ़ीला चौराहा पर शुक्रवार को एक नई बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी और एसएसजीएस ग्रीन सिटी ई-व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए शोरूम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, एंग्लो संस…

घुघली में नई बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी और ई-व्हीकल शोरूम का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

महराजगंज क्षेत्र के घुघली ब्लॉक अंतर्गत ढोढ़ीला चौराहा पर शुक्रवार को एक नई बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी और एसएसजीएस ग्रीन सिटी ई-व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए शोरूम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य और पूर्व सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने शोरूम के सफल संचालन की कामना की।

उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह ने बजाज कंपनी की नई और अत्याधुनिक बाइकों की जमकर सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "घुघली जैसे उभरते क्षेत्र में बजाज का शोरूम और ई-व्हीकल एजेंसी खुलने से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि यह कदम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मैं शोरूम के सभी संचालकों और पूरे परिवार को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

शोरूम के प्रोपराइटर सौरभ श्रीवास्तव और सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से ग्राहकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नई एजेंसी में ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया, "हम बजाज की मोटरसाइकिलें और ई-रिक्शा खरीदने वाले ग्राहकों को बेहतरीन सेवा और आफ्टर-सेल्स सर्विस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे शोरूम में बजाज की सभी प्रकार की मोटरसाइकिलें, इलेक्ट्रिक ई-लोडर, ई-स्कूटी, ई-बाइक और ई-पैसेंजर ऑटो रिक्शा किफायती और आकर्षक दामों पर उपलब्ध हैं।"

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिनमें एस के बजाज से कुलवंत सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव, सोनू यादव, अजय श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, दीपू जायसवाल, अमित यादव, अजय कुमार मौर्य, अमित यादव (अन्य), राजन कुमार, राकेश जायसवाल और रीना गौड शामिल थे। नई एजेंसी खुलने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

घुघली संवाददाता अशोक कुमार पाण्डेय का रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।