ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल घुघली की नई कार्यकारिणी का भव्य गठन, दीपक कश्यप बने नगर अध्यक्ष

घुघली महाराजगंज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई घुघली का भव्य गठन उत्साह, ऊर्जा और व्यापारी एकता के दृढ़ संकल्प के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों और व…

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल घुघली की नई कार्यकारिणी का भव्य गठन, दीपक कश्यप बने नगर अध्यक्ष
घुघली महाराजगंज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई घुघली का भव्य गठन उत्साह, ऊर्जा और व्यापारी एकता के दृढ़ संकल्प के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों और व्यापारियों ने यह संदेश दिया कि व्यापारी समाज अपने अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह संगठित और एकजुट है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अजय राज कसौधन और जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं कुशल संचालन जिला संरक्षक व नगर प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त ,परतावल नगर उपाध्यक्ष सोनू गुप्ता और जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता सहित संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची :- बैठक में सर्वसम्मति से नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों को सौंपी गई जिम्मेदारी :- ◆ नगर अध्यक्ष:-दीपक कश्यप (जिन्होंने पूर्व में महामंत्री पद का दायित्व अत्यंत सफलतापूर्वक निभाया है) ◆ नगर महामंत्री :- प्रिंस जायसवाल ◆ नगर कोषाध्यक्ष :- सचिन कुमार वैश्य ◆ नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष :- आदित्य अग्रहरि ◆ प्रमुख नगर संरक्षक :- ओम प्रकाश गुप्ता , डॉ. कृष्ण कुमार अग्रहरी, हेमंत गुप्ता , रमेश जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ व्यापारी। ◆ अन्य पद :- उपाध्यक्ष पद पर राजन वर्मा, मान सिंह समेत 5, मंत्री पद पर अक्षय जायसवाल समेत 5, संगठन मंत्री पद पर विमल जायसवाल समेत 4 तथा मीडिया प्रभारी पद पर सुशील मद्धेशिया व विवेक जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। व्यापारी हितों और "लखनऊ चलो" महाकुंभ पर विशेष जोर :- बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा "आज के समय में व्यापारी की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और संगठनात्मक शक्ति है। जब व्यापारी संगठित होगा, तभी उसकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सकेगा।" कार्यक्रम में आगामी 3 सितंबर को आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ “लखनऊ चलो” को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। अधिक से अधिक व्यापारियों को इस अभियान से जुड़ने तथा लखनऊ पहुंचकर व्यापारी एकता और सामूहिक अधिकारों का बुलंद संदेश देने का आह्वान किया गया। संकल्प और बधाई :- कार्यक्रम के अंत में सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए व्यापारियों ने विश्वास जताया कि यह नई टीम घुघली में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी। साथ ही, सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि व्यापारी हित सर्वोपरि रहेगा और हर मोर्चे पर व्यापारियों की आवाज को पूरी ताकत से बुलंद किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।