ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

एक साथ उठीं चार अर्थियां, दहल उठा पचमा गांव डंपर ने निगलीं चार मासूम जिंदगियां

महराजगंज :- मंगलवार का दिन निचलौल क्षेत्र के पचमा गांव के लिए ऐसा काला दिन बनकर आया, जिसकी कसक पूरा इलाका कभी नहीं भूल पाएगा। ग्राम दमकी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने एक अनियंत्रित डंपर और बाइक की आमने-सामने ऐसी जोरदार …

एक साथ उठीं चार अर्थियां, दहल उठा पचमा गांव डंपर ने निगलीं चार मासूम जिंदगियां

महराजगंज :- मंगलवार का दिन निचलौल क्षेत्र के पचमा गांव के लिए ऐसा काला दिन बनकर आया, जिसकी कसक पूरा इलाका कभी नहीं भूल पाएगा। ग्राम दमकी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने एक अनियंत्रित डंपर और बाइक की आमने-सामने ऐसी जोरदार टक्कर हुई कि चार उभरते नौजवानों की जिंदगी का सफर वहीं थम गया।

​हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवकों की पहचान गांव पचमा निवासी
​सनी (18 वर्ष) पुत्र रामकेयास
​किशन (20 वर्ष) पुत्र रामकेयास
​विवेक (18 वर्ष) पुत्र संतोष
​शिव (22 वर्ष) पुत्र संतोष के रूप में हुई। हादसे का घाव तब और गहरा हो गया जब पता चला कि मृत युवकों में दो-दो सगे/चचेरे भाई शामिल हैं। एक साथ दो-दो घरों के चिराग बुझ जाने से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार
​बाइक संख्या: UP 56 BK 6880 से एक ही बाईक पर सवार चार युवक महराजगंज से निचलौल की ओर जा रहे थे, अभी वे लोग दमकी गांव के समीप भारत गैस एजेंसी के सामने पहुंचे ही थे , तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहीं।

​डंपर संख्या: UP 53 JT 5551 निचलौल से महराजगंज की ओर जा रही थी अनियंत्रित होकर बाईक को जोरदार टक्कर मार दी
​दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि गूंज सुनकर आसपास के लोग कांप उठे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस से सभी को सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने चारों को 'मृत' घोषित कर दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया हैं और चारों शवों को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।