सावन का पहला सोमवार अहिरौली शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
घुघली (महराजगंज):- पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर महराजगंज जनपद के घुघली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अहिरौली शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भोर से ही मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के…

घुघली (महराजगंज):- पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर महराजगंज जनपद के घुघली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अहिरौली शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भोर से ही मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के जयकारों से गूंज उठा। भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और शांति व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को सुलभ और सुरक्षित दर्शन कराने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए पुलिसकर्मी गौतम पासवान और धनंजय यादव के साथ महिला कांस्टेबल पूजा, स्नेहा और वंदना मुस्तैदी से तैनात रहे। महिला सुरक्षाकर्मियों की विशेष तैनाती से महिला श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में काफी सहूलियत मिली।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता और व्यवस्थापकों के सहयोग से सावन के पहले सोमवार का यह पावन पर्व शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।
ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।