ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नाला निर्माण के बाद सड़क की मरम्मत भूली कार्यदायी संस्था महराजगंज के घुघली-रामपुर मार्ग पर जलजमाव से जूझ रहे राहगीर

महराजगंज :- जनपद के घुघली विकास खंड अंतर्गत तिवारी चौक से रामपुर बल्डीहा मार्ग पर पुलिया के पास इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हाल ही में इस लिंक मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य तो पूरा कर लिया गया, लेक…

नाला निर्माण के बाद सड़क की मरम्मत भूली कार्यदायी संस्था महराजगंज के घुघली-रामपुर मार्ग पर जलजमाव से जूझ रहे राहगीर

महराजगंज :- जनपद के घुघली विकास खंड अंतर्गत तिवारी चौक से रामपुर बल्डीहा मार्ग पर पुलिया के पास इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हाल ही में इस लिंक मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य तो पूरा कर लिया गया, लेकिन नाला बनने के बाद सड़क की मरम्मत न किए जाने के कारण यह रास्ता राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं साबित हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाला निर्माण के दौरान सड़क के एक हिस्से को खोदकर छोड़ दिया गया था, जिसे बाद में दुरुस्त नहीं किया गया। नतीजा यह है कि थोड़ी सी भी बारिश होने पर इस मोड़ पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। जलजमाव के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे पूरी तरह छिप जाते हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आए दिन फंस रहे हैं दोपहिया और भारी वाहन :-
इस रास्ते से रोजाना हजारों की संख्या में छात्र, दफ्तर जाने वाले लोग और ग्रामीण आवाजाही करते हैं। स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि आए दिन बाइक सवार और साइकिल चालक अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहन भी बीच सड़क पर बने कीचड़नुमा गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।

इस समस्या के पीछे प्रशासनिक विभागों के बीच आपसी तालमेल (सहकारिता) की कमी साफ झलकती है। नाला निर्माण कराने वाले विभाग ने निर्माण तो पूरा करा दिया, पर सड़क को पूर्ववत स्थिति में लाने की जहमत नहीं उठाई। वहीं, अन्य संबंधित विभाग भी इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे बैठे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि जल्द से जल्द इस पुलिया के पास सड़क की मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की समस्या से स्थाई निजात दिलाई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

घुघली संवाददाता मोहम्मद रिजवान

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।