घुघली थाने में चार उपनिरीक्षकों को भावभीनी विदाई, बहराइच जिले में हुई नई तैनाती
घुघली महराजगंज :- घुघली थाना परिसर में शनिवार को एक अत्यंत गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौका था—थाने में तैनात चार कर्मठ उपनिरीक्षकों के गैर जनपद तबादले के बाद आयोजित विदाई समारोह का। थानाध्यक्ष सूरज कुमार के ने…

घुघली महराजगंज :- घुघली थाना परिसर में शनिवार को एक अत्यंत गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौका था—थाने में तैनात चार कर्मठ उपनिरीक्षकों के गैर जनपद तबादले के बाद आयोजित विदाई समारोह का। थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में पुलिसकर्मियों ने अपने सहयोगियों को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान थानाध्यक्ष एवं अन्य साथी पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
माहौल में एक तरफ सहयोगियों के बिछड़ने का मलाल था, तो दूसरी तरफ उनकी नई यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं। बहराइच जिले में स्थांतरित हुए उपनिरक्षक में सुरेन्द्र कुमार शर्मा, हरीराम सिंह, मृत्युंजय राय, और राजेश यादव आदि उपनिरक्षक शामिल हैं।
ये चारों उपनिरीक्षक अब बहराइच जिले में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चारों उपनिरीक्षकों की कार्यप्रणाली की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा चारों अधिकारियों ने घुघली थाने में अपनी तैनाती के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा में अतुलनीय योगदान दिया है।
अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का उनका यह कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। उनका योगदान घुघली पुलिस परिवार हमेशा याद रखेगा।" समारोह के अंत में थाने के समस्त पुलिसकर्मियों ने चारों उपनिरीक्षकों को उनकी नई तैनाती के लिए बधाई देते हुए उनके सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की।
ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।